लाइव न्यूज़ :

जम्मू एवं कश्मीर की झांकी में 'नया जम्मू-कश्मीर', अमरनाथ गुफा को दर्शाया गया

By संदीप दाहिमा | Updated: January 26, 2023 14:10 IST

Open in App
1 / 5
देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में जम्मू एवं कश्मीर की झांकी में ‘‘नया जम्मू एवं कश्मीर’’ के बनने और प्राचीन अमरनाथ गुफा मंदिर आकर्षण के मुख्य विषय थे।
2 / 5
सजी-धजी इस झांकी में पिछले कुछ वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में किए गए पर्यटन के पुनरुत्थान को भी प्रदर्शित किया गया। झांकी के पीछे की तरफ गुलमर्ग के एक रिसॉर्ट में एक आदमी को स्कीइंग करते हुए दिखाया गया जबकि किनारों की तरफ पर ट्यूलिप के पौधे दिखाए गए।
3 / 5
दोनों ही घाटी के मुख्य आकर्षण हैं। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद उभरी अनिश्चितताओं और कोविड महामारी के दो वर्षों के प्रकोप ने जम्मू एवं कश्मीर में पर्यटन की कमर तोड़ दी थी लेकिन कोविड-19 टीकाकरण के साथ-साथ इस क्षेत्र में सुधार के बीच यह पूर्ववर्ती प्रदेश फिर से खुली बाहों के साथ पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, झांकी का मुख्य विषय ‘‘नया जम्मू और कश्मीर’’ है और इसमें पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन में आई तेजी के बीच जम्मू एवं कश्मीर में तीर्थ और मनोरंजक स्थलों को भी दर्शाया गया है।
4 / 5
झांकी के शीर्ष भाग पर अमरनाथ गुफा मंदिर को दिखाया गया है। ‘‘नया जम्मू एवं कश्मीर’’ या ‘‘नया कश्मीर’’ एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य को केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के बाद वहां के परिदृश्य का वर्णन करने के लिए किया जाता रहा है। झांकी के आगे वाले हिस्से में तेंदुए, कश्मीरी मृग और जंगलों में पाए जाने वाले कलिज तीतर की आकृतियां दिखाई गई। झांकी के पिछले हिस्से में ट्यूलिप गार्डन और लैवेंडर फार्म जबकि मध्य भाग में मिट्टी के घरों को दिखाया गया है। जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक परिधान पहने कलाकारों का एक समूह भी इस झांकी के साथ नृत्य कर रहा था।
5 / 5
झांकी के पिछले हिस्से में ट्यूलिप गार्डन और लैवेंडर फार्म जबकि मध्य भाग में मिट्टी के घरों को दिखाया गया है। जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक परिधान पहने कलाकारों का एक समूह भी इस झांकी के साथ नृत्य कर रहा था।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरगणतंत्र दिवसदिल्लीभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?