लाइव न्यूज़ :

लद्दाख की गलवान घाटीः वायु सेना प्रमुख बोले- हम पूरी तरह तैयार और तैनात, देखें तस्वीर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 20, 2020 15:54 IST

Open in App
1 / 8
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने शनिवार को यहां कहा कि वायुसेना लक्ष्य पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार तथा उपयुक्त जगह पर तैनात है।
2 / 8
डुंडीगल में वायुसेना अकादमी (एएफए) में कम्बाइंड ग्रैजुएशन परेड (सीजीपी) को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वायुसेना लक्ष्य पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और वह लद्दाख की गलवान घाटी में हमारे शूरवीरों के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देगी।
3 / 8
उनका यह बयान सोमवार रात को लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने के बाद आया है। भदौरिया ने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र में सुरक्षा परिदृश्य हमारे सशस्त्र बलों को हर समय तैयार और सतर्क रहने को कहता है। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति इस बात का छोटा सा नजारा है कि बेहद कम समय में स्थिति से निपटने के लिए हमें की क्या करने की जरूरत है।’’
4 / 8
सैन्य वार्ता के दौरान हुए समझौतों के बाद चीन की अस्वीकार्य कार्रवाई और उसके परिणामस्वरूप जान के नुकसान के बावजूद सभी प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए किए जाते हैं कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा स्थिति शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाए।
5 / 8
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि चीनी बलों के साथ झड़प के दौरान हमारे सैनिकों की वीरता ने किसी भी कीमत पर अपने देश की संप्रभुता की रक्षा करने के संकल्प को दर्शाया है। 
6 / 8
चीन से निपटने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है। पूरी तरह से तत्पर है। चीन लगातार गुस्ताखी कर रहा है। सीमा पर चीन की चालबाजियां लगातार जारी है लेकिन भारत भी तैयार है। सेना ने कमर कस ली है। लेह-लद्दाख में मिराज 2000 की फ्लीट तैनात की जा चुकी है। साथ ही सुखोई विमानों को भी हाईअलर्ट पर रखा गया है।
7 / 8
चीन से सटी जिस सरहद पर चंद रोज पहले भारत और चीन के सैनिकों की खूंखार भिड़ंत हुई थी, वहां का आसमान भारतीय लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की गर्जना से गूंज उठा है। संदेश साफ है कि भारत 1962 वाली गलती हर बार दोहराने की गलती नहीं करेगा।
8 / 8
वायुसेना प्रमुख RKS भदौरिया ने श्रीनगर होते हुए लेह पहुंच गए और वायुसेना की तैयारियों का जायजा लिया। भारत ने चीनी हरकत को देखते हुए चीन की सीमा पर अपने लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। खबर है कि एयरफोर्ट ने सुखोई-30, मिराज 2000 और जगुवार फाइटर एयरक्राफ्ट को फॉरवर्ड बेस पर तैयार रखा है, ताकि शॉर्ट नोटिस पर भी ये उड़ान भर सकें।
टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाखचीनइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनाराजनाथ सिंहबिपिन रावतमनोज मुकुंद नरवानेपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह