लाइव न्यूज़ :

Delhi Election 2020: केजरीवाल ने किया रोड शो, कहा- परिवार के बड़े बेटे की तरह काम किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 17:24 IST

Open in App
1 / 8
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चुनाव प्रचार शुरू किया।
2 / 8
अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र से रोड़ शो किया।
3 / 8
बादली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने स्कूलों, शिक्षा प्रणाली, अस्पतालों में सुधार के लिए कड़ी मेहनत की है...। अगर दूसरी पार्टी को वोट दिया तो आपके बच्चों की शिक्षा का कौन ध्यान रखेगा और कौन बेहतर एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं देगा? कृपया इस बात पर विचार करें।’’
4 / 8
केजरीवाल एक जीप में खड़े थे और ‘आम आदमी’ लिखी टोपी पहने और पार्टी का बैनर हाथ में लिए उनके सैकड़ों समर्थक साथ-साथ चल रहे थे।
5 / 8
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए में आप सभी से खासकर कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों से अपील करता हूं... कृपया अपनी संबंधित पार्टियों के साथ बने रहें लेकिन इस बार वोट हमें दें। अपने परिवार के कल्याण को ध्यान में रखकर ही वोट करें।’’
6 / 8
केजरीवाल ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में दिल्ली के लोगों के लिए उनकी सरकार ने काफी कुछ किया लेकिन 70 साल से जो काम लंबित हैं उन्हें पूरा करने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है।
7 / 8
केजरीवाल ने और कहा की , ‘‘मैंने परिवार के बड़े बेटे की तरह काम किया। बड़े बेटे के कंधे पर सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है, उसे सबका ध्यान रखना होता है, बहनों की शादियों का खर्चा उठाना होता है, आदि। मैंने बस यही करने की कोशिश की।’’
8 / 8
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी।
टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील