लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहलगाम में पारा शून्य से 11.7 डिग्री नीचे

By संदीप दाहिमा | Published: January 18, 2023 4:50 PM

Open in App
1 / 5
उत्तर भारत के कई हिस्से बुधवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे जबकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के दौरान अब तक आठ दिन शीतलहर का प्रकोप रहा। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में फतेहपुर, सीकर, चूरू और करौली में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया और पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है।
2 / 5
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात सीकर के फतेहपुर में पारा शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, सीकर में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे, चूरू में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे और करौली में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है।
3 / 5
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में भीषण ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
4 / 5
मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 2.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 0.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक भीषण शीतलहर चली जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही। दिल्ली में सर्दी के मौसम में अभी तक बारिश नहीं हुई है।
5 / 5
उधर, कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से और नीचे गिर गया जबकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से बारिश और हिमपात होने की भविष्यवाणी की है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, काजीगुंड में शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के पहलगाम में पारा शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर भी है। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस, हिसार में दो डिग्री सेल्सियस, करनाल में 2.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 2.8 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टJammuकोहराfog
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP में ठंड का टॉर्चर !, प्रदेश के आधा ज्यादा जिलों में न्यूनतम तामपान 10 डिग्री के नीचे

भारतजम्मू-कश्मीर: कश्मीर की बर्फ का पर्यटक कर रहे बेसब्री से इतंजार, इंटरनेट पर तलाशी जा रही कश्मीरी बर्फ

भारतWeather Forecast Today Mausam: कोहरे से रेल और प्लेन यातायात प्रभावित, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, देखें अपने शहर का हाल

भारतWeather Update: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कम मिलेगी राहत? न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

भारतकश्मीर में इस साल नहीं हुई बर्फबारी, सैलानियों का भी हुआ मोह भंग, 70 फीसद बुकिंग कैंसिल

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात में भगवान राम की शोभा यात्रा पर हुआ पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

भारतAyodhya Ram Mandir: हर ओर राम ही राम...., बुजुर्गों से पीढ़ी दर पीढ़ी मिली 'राम-राम' की विरासत हम सभी के घर-परिवार में प्रचलित

भारतभोपाल में राम के दीवाने है ये शायर, शब्दों में पिरोए राम के आदर्श |

भारतएमपी के नर्मदापुरम नगर पालिका सीएमओ ने परिषद में सुनाई कविता, अब बुरे फंसे|

भारतअयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तय की गई तारीख जानिए, एस्ट्रो गुरु बीके के साथ...