गुजरात में भगवान राम की शोभा यात्रा पर हुआ पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

By रुस्तम राणा | Published: January 21, 2024 10:10 PM2024-01-21T22:10:28+5:302024-01-21T22:12:15+5:30

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की विशाल 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले खेरालु शहर में हुई। पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन गोले दागने पड़े।

Stones thrown at Lord Ram 'shobha yatra' in Gujarat, cops fire teargas shells | गुजरात में भगवान राम की शोभा यात्रा पर हुआ पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

गुजरात में भगवान राम की शोभा यात्रा पर हुआ पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Highlightsगुजरात पुलिस ने रविवार को बताया कि मेहसाणा जिले में भगवान राम की "शोभा यात्रा" पर पथराव हुआइसके बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस गोले छोड़ेपुलिस ने कहा, घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने रविवार को बताया कि मेहसाणा जिले में भगवान राम की "शोभा यात्रा" पर पथराव हुआ। इसके बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस गोले छोड़े। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की विशाल 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले खेरालु शहर में हुई। पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन गोले दागने पड़े।

आईजी ने कहा, "घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने किसी भी (आगे की) घटना को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लाया।" उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि पथराव में कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है।

Web Title: Stones thrown at Lord Ram 'shobha yatra' in Gujarat, cops fire teargas shells

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे