लाइव न्यूज़ :

नए साल पर केंद्र सरकार का तोहफा, डाकघर सावधि जमा, एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ज्यादा मिलेगा ब्याज, यहां करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2022 21:34 IST

Open in App
1 / 7
सरकार ने शुक्रवार को डाकघर सावधि जमा, एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित लघु बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू होगी। मुख्य रूप से डाकघर की ऐसी योजनाओं का ब्याज बढ़ाया गया है, जिन पर आयकर लाभ नहीं मिलता है।
2 / 7
सरकार की यह वृद्धि हाल में ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी के अनुरूप है। हालांकि, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और बालिका बचत योजना 'सुकन्या समृद्धि' की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक एनएसी, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और किसान विकास पत्र (केवीपी) पर ब्याज दर में 1.1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
3 / 7
इन योजनाओं से होने वाली आय कर योग्य है। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर एक जनवरी से सात फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। अभी यह 6.8 फीसदी है। इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मौजूदा 7.6 प्रतिशत के मुकाबले आठ प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एक से पांच साल की अवधि की डाकघर सावधि जमा योजना पर ब्याज दरें 1.1 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।
4 / 7
मासिक आय योजना में भी 6.7 प्रतिशत की जगह अब 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। कुछ योजनाओं के लिए ब्याज दरों में लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ोतरी हुई है। छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें तिमाही आधार पर अधिसूचित की जाती हैं।
5 / 7
नयी दरों के अनुसार डाकघर में एक साल की सावधि जमा पर 6.6 प्रतिशत, दो साल के लिए 6.8 प्रतिशत, तीन के लिए 6.9 प्रतिशत और पांच साल के लिए सात प्रतिशत ब्याज मिलेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर जनवरी-मार्च के दौरान 0.4 प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा। इस योजना पर आठ प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
6 / 7
सरकार ने 120 महीनों की परिपक्वता वाली केवीपी की ब्याज दरों में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस समय 123 महीने की परिपक्वता वाली केवीपी पर सात प्रतिशत ब्याज मिलता है। मासिक आय योजना की ब्याज दर 0.40 प्रतिशत बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दी गई है, जबकि राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
7 / 7
इस पर सात प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) की ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर अपरिवर्तित है। बचत जमाओं पर सालाना चार फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा। 
टॅग्स :सेविंगभारत सरकारपोस्ट ऑफिस स्कीमकर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘Chotu’ Cylinder Shock: 5 KG वाला छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा?, 1754 रुपये में मिलेगा?

भारतबिहार में 33.25 लाख कार्डधारी होंगे बाहर, अपात्र और फर्जी लाभार्थी ले रहे मुफ्त राशन?, केंद्र सरकार ने 57,01,731 राशनकार्डधारी परिवारों का नाम संदिग्धों की सूची?

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत