लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े...

By संदीप दाहिमा | Updated: November 14, 2025 17:56 IST

Open in App
1 / 6
बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा और राजग को शानदार जीत मिलने के संकेतों के बाद शुक्रवार को पूरे केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने राज्य मुख्यालय और जिला कार्यालयों में मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। (फोटो क्रेडिट: एक्स)
2 / 6
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम में स्थित पार्टी कार्यालय में नेताओं को मिठाई खिलाई और कहा कि केरल में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भी ऐसी ही जीत दोहराई जानी चाहिए। (फोटो क्रेडिट: एक्स)
3 / 6
चंद्रशेखर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बिहार की जनता को बधाई देते हुए कहा कि मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा-राजग की “काम की राजनीति” का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने वंशवाद और भ्रष्टाचार से भरी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की “जंगल राज” वाली राजनीति को खारिज कर दिया है। उन्होंने लिखा, “अब केरल की बारी है।” (फोटो क्रेडिट: एक्स)
4 / 6
भाजपा ने सोशल मीडिया पर बिहार में मिली हार को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी को ‘ट्रोल’ करते हुए पोस्ट किए। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान करने पहुंचीं थीं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनके विश्वास तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लगातार समर्थन को दर्शाता है। (फोटो क्रेडिट: एक्स)
5 / 6
पूर्व भाजपा राज्य अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि केरल को बिहार के जनादेश से सीख लेनी चाहिए, जहां जनता ने “जंगल राज” को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने एक “भ्रष्ट” सरकार को हटाया और कांग्रेस-राजद गठबंधन ने जाति कार्ड खेलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। उन्होंने कहा, “मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी राजद–कांग्रेस गठबंधन ध्वस्त हो गया। (फोटो क्रेडिट: एक्स)
6 / 6
यह राजग की स्पष्ट जीत है।” उन्होंने कहा कि केरल में, जहां धार्मिक अल्पसंख्यकों का प्रभाव अधिक है, बिहार का परिणाम एक स्पष्ट संदेश साबित होगा। (फोटो क्रेडिट: एक्स)
टॅग्स :Bihar BJPबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDAचिराग पासवानChirag Paswan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम