लाइव न्यूज़ :

Atal Pension Yojana: नया रिकॉर्ड, 3.30 करोड़ जुड़े, 1000 से 5000 रुपये की पेंशन सुविधा, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2021 22:13 IST

Open in App
1 / 6
असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिये शुरू की गई सामाजिक सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या 25 अगस्त तक 3.30 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।
2 / 6
पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीएफआरडीए ने बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष में 28 लाख से अधिक नए एपीवाई खाते खोले गए हैं। इस योजना की शुरुआत नौ मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
3 / 6
मुख्य रूप से इसका लक्ष्य असंगठित क्षेत्र है। कोई भी 18 से 40 वर्ष का नागरिक जिसका बैंक या डाकघर में बचत खाता हो, इस योजना से जुड़ सकता है। सरकार की गारंटी वाली इस योजना के तहत अंशधारक को 60 साल की सेवानिवृत्ति की आयु से उसके द्वारा किए गए योगदान के आधार पर 1,000 से 5,000 रुपये की पेंशन मिलती है।
4 / 6
पीएफआरडीए के आंकड़ों के अनुसार, एपीवाई के अंशधारकों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का हिस्सा 2.33 करोड़ है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 61.32 लाख, निजी बैंकों में 20.64 लाख, लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों में सामूहिक रूप से 10.78 लाख, डाक विभाग में 3.40 लाख और सहकारी बैंकों में 84,627 एपीवाई खाते हैं।
5 / 6
आंकड़ों के अनुसार, एक अप्रैल से 24 अगस्त के दौरान एसबीआई, केनरा बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक से एक-एक लाख से अधिक एपीवाई खाते खोले।
6 / 6
बयान में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों की बात की जाए, तो उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा में 25 अगस्त तक 10 लाख से अधिक एपीवाई खाते थे। पीएफआरडीए ने कहा कि करीब 78 प्रतिशत अंशधारकों ने 1,000 रुपये की पेंशन योजना चुनी है। वहीं करीब 14 प्रतिशत ने 5,000 रुपये की पेंशन योजना का विकल्प चुना है। 
टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीPension Fund Regulatory and Development Authorityभारत सरकारनरेंद्र मोदीदिल्लीस्टेट बैंक ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?