Atal Bihari Vajpayee Quotes: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पढ़ें उनके प्रेरणादायक विचार

By संदीप दाहिमा | Published: December 25, 2019 07:14 AM2019-12-25T07:14:53+5:302019-12-25T07:14:53+5:30

Next

आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं।

मैं ऐसे भारत का सपना देखता हूं जो समृद्ध और मजबूत है। ऐसा भारत जो दुनिया के महान देशों की पंक्ति में खड़ा हो।

अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं होता, तो भारत भारत नहीं होता।

कोई बंदूक नहीं, केवल भाईचारा ही समस्याओं का समाधान कर सकता है।

सार्वजनिक दिखावे से शांत कूटनीति कहीं ज्यादा प्रभावी होती है।

मैं हमेशा से ही वादे लेकर नहीं आया, इरादे लेकर आया हूं...।

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।

देश एक मंदिर है, हम पुजारी हैं, राष्ट्रदेव की पूजा में हमें, खुद को समर्पित कर देना चाहिए।

इतिहास में हुई भूल के लिए आज किसी से भी बदला लेने का समय नहीं है, लेकिन उस भूल को ठीक करने का सवाल है।

मेरा कवि हृदय मुझे राजनीतिक समस्याएं झेलने की ताकत देता है।