लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि, पीएम मोदी और शाह ने 'सदैव अटल' स्मृति स्थल पहुंचकर ऐसे किया उन्हें याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 11:04 IST

Open in App
1 / 8
'भारत रत्न' और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके स्मृति स्थल 'सदैव अटल' पहुंचकर कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार सुबह 'सदैव अटल' स्मृति स्थल पहुंचे।
2 / 8
गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी शुक्रवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति स्थल पहुंचे और उन्हें अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। अटल बिहार वाजपेयी का निधन पिछले साल हुआ था।
3 / 8
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी 'सदैव अटल' स्मृति स्थल पहुंचे और अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। 'सदैव अटल' स्मृति स्थल पर सुबह से ही नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
4 / 8
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर उनके स्मारक सदैव अटल पर एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वाजपेयी के परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने भजन और भक्ति संगीत के बीच दिवंगत भाजपा नेता को श्रद्धांजलि दी।
5 / 8
सदैव अटल स्मारक पिछले साल दिसंबर में राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसके मध्य में काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से वाजपेयी की समाधि बनाई गई है और बीच में एक दीया रखा गया है। हवा से बचाने के लिए इस दीये को थोड़ी ऊंचाई पर ढक दिया गया है।
6 / 8
'भारत रत्न' वाजपेयी का निधन पिछले साल 16 अगस्त को 93 वर्ष की उम्र में एम्स में निधन हो गया था।
7 / 8
अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य भी पहुंचे।
8 / 8
अटल बिहार वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और पोती निहारिका ने भी स्मृति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर अटल स्मृति में सबुह सात बजे से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीअमित शाहरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos