हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता हैं ये संकेत, पहचानें और समय रहते करें बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: May 13, 2022 10:21 PM2022-05-13T22:21:31+5:302022-05-13T22:26:01+5:30

Next

सीने में होने वाली किसी भी प्रकार की असहजता आपको दिल के दौरे का शिकार बना सकती है। इस दौरान आपको सीने में जलन के अलावा दबाव महसूस होने लगता है। इसके प्रति आपको सतर्क रहना होता है।

सूजन: दिल को शरीर के सभी हिस्सों तक रक्त पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, तो ऐसे में शिराएं फूल जाती हैं। इस स्थिति में उनमें सूजन आने लगती हैं, जिसका असर आपके पैर के पंजों के अलावा होठों पर भी देखने को मिल सकता है।

चक्कर आना: दिल के कमजोर होने पर रक्त का संचार भी सीमित होता है। ऐसे में दिमाग तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता और आपको चक्कर आने लगते हैं।

अगर आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो ये आपके लिए संकेत हो सकता है। दिल के सही तरीके से काम ना करने पर फेफड़ों तक आवश्यक मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत होती है।

लंबे समय तक सर्दी या इससे जुड़े लक्षणों का बना रहना भी दिल के दौरे की ओर इशारा करता है। इस संकेत को आप जरा भी इग्नोर ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

थकान: कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय धमनियां संकुचित हो जाती हैं और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके चलते आपको जल्द ही थकान महसूस होने लगती है। आलम ये रहता है कि कई बार रात में अच्छी नींद के बावजूद आप दिनभर आलस महसूस करते हैं।