Summer Tips: गर्मियों में पसीने की बदबू से छुटकारा पाएं, अपनाएं ये 6 आसान टिप्स

By संदीप दाहिमा | Published: July 6, 2021 07:01 AM2021-07-06T07:01:52+5:302021-07-06T07:01:52+5:30

Next

सोने पहले लगाएं डिओडोरेंट : आपको रात को सोने से पहले डिओडोरेंट लगाना चाहिए। आपको बता दें कि सोते हुए भी पसीना आता है। पसीने से बचने के लिए आपका एंटीपरिस्पेंट डिओडोरेंट आपकी मदद कर सकता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो पसीना रोकते हैं। इसे लगाने से पहले अपने अंडरआर्म को साफ और सूखा लें। अगर पहली रात कोई असर नहीं दिख रहा है, तो लगातार इसे लगाएं।

तनाव से रहें दूर : ज्यादा तनाव की वजह से भी पसीना आता है। इसलिए ज्यादा तनाव ना लें और खुश रहने की कोशिश करें। स्ट्रेस लेवल कंट्रोल करने के लिए ब्रीदिंग टेक्निक का इस्तेमाल करें। इसके अलावा शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप स्विमिंग, या बाथिंग कर सकते हैं।

आर्मपिट शेव करें या फिर वैक्स से यहां के बाल हटाएं, लेकिन जैसे ही ग्रोथ आने लगे उससे कुछ दिनों के अन्दर ही ये काम करें। बालों में कीटाणु और गंदगी जमा होती है। इसलिए इनका साफ होना जरूरी है।

नहाने के बाद खुद को अच्छी तरह सुखाएं : अक्सर लोग नहाने के बाद जल्दबाजी में कपड़े पहना लेते हैं और शरीर को अच्छी तरह से पोंछते नहीं हैं जिसकी वजह से कई कीटाणु शरीर पर ही लगे रह जाते हैं। इसलिए साफ तौलिये से पूरा बदन पूंछना चाहिए।

मसालेदार चीजों से बचें ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से आपको ज्यादा पसीना आ सकता है। इसके अलावा कैफीन का अधिक सेवन भी पसीने के कारण बनता है। क्योंकि यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे एड्रेनल ग्लैंड्स प्रभावित होती है। इसलिए आपको पसीने से बचने के लिए मसालेदार चीजें कम खानी चाहिए।

आर्मपिट शेव करें या फिर वैक्स से यहां के बाल हटाएं, लेकिन जैसे ही ग्रोथ आने लगे उससे कुछ दिनों के अन्दर ही ये काम करें। बालों में कीटाणु और गंदगी जमा होती है। इसलिए इनका साफ होना जरूरी है।

खाने की जिन चीजों में सोडियम और फैट की मात्रा अधिक होती है, उनका सेवन करने से अधिक पसीना आता है। इतना ही नहीं, इस पसीने के अधिक बदबूदार होने की संभावना भी होती है। इसलिए अपनी डायट पर खास ध्यान दें।