यूरिक एसिड का रामबाण इलाज हैं ये 6 चीजें, बढ़े हुए यूरिक एसिड से जल्दी मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Published: July 11, 2022 05:38 PM2022-07-11T17:38:01+5:302022-07-11T17:44:07+5:30

Next

हाई यूरिक एसिड का इलाज करने का एक अन्य तरीका हर दिन ग्रीन टी पीना है। यह हाइपर्यूरिकमिया या उच्च यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और गाउट के जोखिम को भी कम करती है।

आपको विशेष रूप से स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। ये चीजें रक्त में उच्च यूरिक एसिड के स्तर को कम करती हैं। इन सभी चीजों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

चेरी- इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण को anthocyanins के रूप में जाना जाता है, यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये एसिड को बेअसर करते हैं और सूजन और दर्द को रोकने में मदद करते हैं।

फ्रेंच बीन्स का निकाला हुआ रस पीना गाउट के इलाज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इस स्वस्थ रस का सेवन दिन में दो बार करना चाहिए क्योंकि यह रक्त में उच्च यूरिक एसिड के उत्पादन को रोकता है।

अपनी डाइट में हर हाल में टमाटर, खीरे और ब्रोकोली शामिल करें। यह यूरिक एसिड के गठन को रोकती हैं।

यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद है। आप एक गिलास पानी में 3 चम्मच सिरका मिला सकते हैं। आप इसका सेवन हर दिन 2-3 बार कर सकते हैं।