Skin Diseases: दाद खाज, खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: June 14, 2022 04:41 PM2022-06-14T16:41:39+5:302022-06-14T16:46:20+5:30

Next

एलोवेरा भी एक बेहतरीन घरेलू औषधि है जिसके इस्तेमाल से तुरंत खुजली गायब हो सकती है। दाद खाज खुजली की जगह पर एलोवेरा का रस लगा सकते हैं इससे तुरंत ही खुजली सही हो सकती है।

अब यदि आपके भयंकर खुजली हैं तो आपको नीम या गिलोय का सेवन करना है या आपके खून को बिल्कुल स्वच्छ कर सकती है। आप इमली के बीज को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर दाद पर लगाने से भी बहुत आराम मिल सकता है।

लहसुन की पांच कलियां लेनी है। उन कलियों को पीसकर उनका रस निकाल लेना है। अब आपको इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाना है। सरसों का तेल एक बहुत ही बढ़िया घरेलू औषधि है। इसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को दाद खाज खुजली की समस्या दूर हो सकती है। इसमें आपको थोड़ा सा सरसों का तेल मिक्स करना है। अब आपको इन दोनों चीजों को फेट कर अच्छे से मिलाना है। एक रुई की सहायता से इस मिश्रण को दाद,खाज, खुजली वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाना है।

चर्म रोग होने और उसके उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल है। लापरवाही बरतने पर ये रोग पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। हम आपको इन चर्म रोगों से बचने के कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें आपको दवाओं के साथ ट्राई करना चाहिए। इनसे आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है।

इसके लिए आपको नींम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लेना। अब इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लेना। अब इसे दिन में तीन बार आपको दाद पर लगाना है बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

चंदन पाउडर में क्लींजिंग गुण होते हैं। इसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध। गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

जहां पर दाद खाज खुजली हुआ है, वहां पर आपको साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है। आपको इस नुस्खे को दिन में तीन बार दोहराना है। इससे आपकी दाद-खुजली बहुत जल्द ठीक हो सकती है।