गर्मी में घमौरियों से हैं परेशान, अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, घमौरियों और खुजली की समस्या से मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Published: July 23, 2022 06:46 AM2022-07-23T06:46:26+5:302022-07-23T06:46:26+5:30

Next

नीम पत्ते- नीम में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, इसलिए घमौरियां होने पर नीम की कुछ पत्तियों को उबाल कर, उस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से आप को घमौरियों से राहत मिलती है।

मुल्तानी मिट्टी का लेप- मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। उस पेस्ट को अपने शरीर पर अच्छे से लगाये और सूखने के बाद स्नान करें। इससे आप को गर्मी से होने वाली जलन से छुटकारा मिलेगा ।

गर्मी के दिनों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है बर्फ। घमौरियां होने पर शरीर पर खुजली और जलन होने लगती है। ऐसे में हमें बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए और इसे घमौरियों वाले स्थान पर लगाना चाहिए।

शरीर में अधिक गर्मी की मात्रा बढ़ जाने से हमें घमौरियां होने लगती है। इससे बचने के लिए हमें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए और रोगी को अधिक मात्रा में फलों के रस का सेवन करना चाहिए। ऐसे में घमौरियां ठीक होने लगती है।

फ्रेश एलोवेरा जेल निकालें। इसमें फ्रेश पुदीना की पत्तियों को धुल लें। अब ग्रीन टी के साथ एलोवेरा जेल और पुदीना की पत्तियों को पीस लें। अब इसे ब्लेंडर से निकाल कर फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे चेहरे पर लगा लें। खासकर उन जगहों पर जहां घमौरियां हों। सूखने के बाद इसे थुल लें।