पेट में गैस, सीने में जलन और एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

By संदीप दाहिमा | Published: July 1, 2022 06:41 AM2022-07-01T06:41:45+5:302022-07-01T06:41:45+5:30

Next

हल्दी एक ऐसी घरेलू नुस्खे या यूं कह लें कि जड़ी-बूटी है जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। गर्मियों में पेट के किसी भी तरह की परेशानी के लिए आप हल्दी को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए बस आप एक चम्मच पिसी हुई हल्दी लें और फिर उसे गर्म पानी में मिला लें। इसके बाद आप पानी को पी लें। आपको पेट सूजन में आराम मिलेगा।

तुलसी के पत्तों का अर्क शरीर और पेट की लिए अच्छा माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपका पेट साफ रहता है और इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है। बताया जाता है गैस्ट्राइटिस की समस्या में तुलसी बहुत लाभकारी होता है। इसलिए इसे पेट फूलने और गैस बनने को रोकने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

आयुर्वेद में त्रिफला को करीब करीब अमृत के समान माना गया है। पेट की सभी समस्या को दूर कर ठंडा रखना त्रिफला का काम है। यह तीन चीजें हरड़, बहेरा और आंवला से बना होता है। त्रिफला के चूर्ण को इस्तेमाल करने का सही तरीका है कि इसे गर्म पानी के साथ इस्तेमाल किया जाय ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

पुदीने में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण है और यही कारण है कि इसे पेट के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। पेट की किसी भी तरह की छोटी समस्या हो जाए तो उसमें आपका का काम पुदीना आइगा। यह गैस ले लेकर पाचन की समस्या तक, सभी में आराम पहुंचाता है। यही कारण है कि इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

सौंफ का पानी भी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी बताया गया है। आपको बता दें कि इसे आयुर्वेदिक औषधि भी माना गया है। पेट में सूजन से लेकर तमाम तरीके की समस्या के लिए सौंफ का पानी बहुत सही है। अगर आप चाय पीने के बहुत आदी है तो आप इसे चाय की तरह बना कर भी पी सकते है। इससे आपको फायदा ही मिलेगा।