6 रोगों से मिलेगा छुटकारा अगर रोज खाएंगे भुने हुए चने, थकान और कमजोरी को जाएंगे भूल By संदीप दाहिमा | Published: January 30, 2020 7:08 AMOpen in App1 / 8आजकल के समय में देखा जाए तो बहुत से लोग अपने मोटापे की वजह से परेशान है अगर आप भी अपने मोटापे की वजह से परेशान है तो भुने हुए चने खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत प्राप्त होती है यदि इसका सेवन किया जाए तो शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में सहायता करता है।2 / 8अगर आपको पेशाब से जुड़ी हुई कोई बीमारी है तो भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से संबंधित सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है जिन व्यक्तियों को बार-बार पेशाब आने की समस्या है उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए इससे आपको कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगेगा।3 / 8जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या है उन्हें रोजाना भुने हुए चने खाने से बहुत आराम मिलेगा कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है कब्ज होने पर आप दिन भर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं आप भुने हुए चनों का नियमित रूप से सेवन कीजिए आपको कब्ज से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा।4 / 8आपको बता दें कि भुना हुआ चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है चना खाने से खून भी साफ होता है जिसकी वजह से त्वचा में निखार आता है चने में फास्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता है।5 / 8अगर आप भुने हुए चने दूध के साथ खाते हैं तो इससे स्पर्म का पतलापन दूर हो जाता है और वीर्य गाढ़ा होता है अगर किसी पुरुष का वीर्य पतला है तो भुने हुए चने खाने से आराम मिलेगा अगर भुने हुए चने को शहद के साथ खाया जाए तो इससे नपुंसकता दूर होती है और पुरुषत्व में वृद्धि होती है भुने हुए चने खाने से कुष्ठ रोग भी दूर होता है।6 / 8दूषित पानी और दूषित खाना खाने से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें। नियमित इन चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।7 / 8काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा टल जाता है।8 / 8काले चने चबाने से आपकी एक्सरसाइज हो जाती है, जिससे दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा इससे आपको बुढ़ापे में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। और पढ़ें Subscribe to Notifications