Health Tips: ऐसे करें डायबिटीज को कंट्रोल, अपनाएं ये आसान 5 टिप्स

By संदीप दाहिमा | Published: October 11, 2020 06:14 AM2020-10-11T06:14:47+5:302020-10-11T06:14:47+5:30

Next

डायबिटीज के मरीजों को एक्सरसाइज करना काफी लाभदायक तो होता है। एक्सरसाइज कोशिकाओं के इंसुलिन संवेदनशीलता को नियमित करता है। इसलिए आपको प्रतिदिन एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

ऐसी स्थिति में आपको डिब्बाबंद जूस पीने से बचना चाहिए। क्योंकि उसमे शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसके बजाय आपको सादा पाने या नींबू पानी पीना चाहिए। वैसे छाछ भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज के मरीज को जरूरी है कि वे अपने आहार में फाइबर को शामिल जरूर करें। इससे पाचन का प्रोसेस सही रहता है जो ब्लड लेवल को मेंटेन करता है। फाइबर स्वस्थ ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मददगार होता है। यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है और वजन बढ़ने से भी रोकता है।

दरअसल मोटापा डायबिटीज के खतरे को और अधिक कर देता है। रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों का वजन स्वस्थ होता है उनमें डायबिटीज का खतरा काफी कम होता है, जबकि जो लोग मोटे होते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा अधिक होता है।

ब्रोकली शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है, ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ब्रोकली का सेवन डायबिटीज की बीमारी में काफी लाभदायक होता है।

अलसी के बीज का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। अलसी के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन अलसी का सेवन किसी न किसी रूप में करना फायदेमंद होता है।