Coronavirus: किन-किन चीजों से फैल रहा है कोरोना वायरस, जानें इस से जुड़े सवालों के जवाब, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 29, 2020 01:44 PM2020-03-29T13:44:53+5:302020-03-29T13:44:53+5:30

Next

आमतौर पर कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके अलावा खुली हवा में खांसने या छींकने से, संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने या गले लगने से, किसी संक्रमित वस्तु या सतह को छूने से। 

इसमें बताया गया है कि कोरोना वायरस 20 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर स्टील पर दो दिनों तक, लकड़ी और कांच पर चार दिनों तक, मेटल यानी धातु पर पांच दिनों तक, प्लास्टिक और चीनी मिट्टी की चीजों पर पांच दिनों तक रह सकता है। 

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि मौत का यह वायरस एक ठंडे कमरे में किसी प्लास्टिक की सतह पर नौ दिनों तक रह सकता है। यह वायरस एल्यूमीनियम पर दो घंटे और लेटेक्स पर आठ घंटे से कम रहता है। 

शोधकर्ताओं ने माना है कि पैसे, बाल, और कपड़े जैसे हवा पास होने वाली चीजों पर वायरस लंबे समय तक जीवित नहीं रहता है क्योंकि ऐसी चीजों में रिक्त स्थान या छेद सूक्ष्म जीव को फंसा सकते हैं और इसे प्रसारित होने से रोक सकते हैं। 

अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ सतह को छूने से संक्रमण फैल सकता है, तो वैज्ञानिकों ने पाया कि संक्रमित सतह को छूने के बाद अगर व्यक्ति अपने चेहरे, आंख और नाक को छूता है, तो वायरस उसके शरीर में प्रवेश करके उसके फेफड़ों में जमा हो सकता है। एक बार जब यह फेफड़ों में पहुंच जाता है, तो इससे बचना मुश्किल हो जाता है।

इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन ने स्वास्थ्य एजेंसियों और चिकित्सा विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि प्रिंट अखबार, पत्रिका, पत्र या पैकेज के माध्यम से प्रेषित होने वाले कोरोना वायरस के लिए कोई रिकॉर्ड या कोई सबूत नहीं है।  टेलीग्राफ इंडियाकी एक रिपोर्ट के अनुसार, आईएनएमए के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्ल विल्किंसन ने कहा कि सभी वैज्ञानिक प्रमाणों से पता चलता है कि अखबारी कागज, जिसमें अखबारी कागज शामिल हैं, कोरोनावायरस से सुरक्षित हैं।