Coronavirus: शकरकंद खाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी पावर, कोरोना वायरस और कैंसर जैसे रोगों से दिलाएगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: May 16, 2020 06:06 AM2020-05-16T06:06:33+5:302020-05-16T06:06:33+5:30

Next

इम्यून सिस्टम के कमजोर होने पर कोई भी बामारी हमे अपना शिकार बहुत ही आसानी से बना लेती है, इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करें, जिससे की हम किसी भी बीमारी की चपेट में आने से बचें।

सिर्फ एक शकरकंद खाने से आपको पूरे दिन का आवश्यक विटामिन ए का 400 फीसदी मिल जाता है। यह आपकी आँखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करके कीटाणुओं के खिलाफ आपके शरीर की रक्षा में मदद करता है। यह आपके प्रजनन तंत्र और आपके दिल और गुर्दे जैसे अंगों के लिए भी अच्छा है।

शकरकंद में कैरोटीनॉयड पाया जाता है। यह ऐसा तत्व है, जो कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। बैंगनी मीठे आलू एंथोसायनिन नामक एक अन्य प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं, जो कोलोरेक्टल कैंसर होने की संभावना को कम कर सकते हैं।

शकरकंद के पोषक तत्व रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। उबली हुई शकरकंद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह आपके रक्त शर्करा को नहीं बढ़ा सकता।

नियमित रूप से शकरकंद खाने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ऐसा माना जाता है कि शकरकंद एलडीएल "खराब" कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है, जो दिल की समस्याओं का सबसे बड़ा कारण होता है।

मीठे आलू में बड़ी मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है। इसके सेवन से नेत्र रोग मैक्युलर डीजेनेरेशन होने की संभावना को कम हो सकता है, जो दृष्टि हानि का सबसे आम कारण है।

स्वाद में शकरकंद जितना अच्छा है, उतना ही बेहतर आपके यौन स्वास्थ्य के लिए भी है। इसमें मौजूद पोटेशि‍यम, बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व आपको ब्लड प्रेशर और हृदय की समस्याओं से बचाकर यौन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। कई देशों में यौन स्वास्थ्य के लिए एस्ट्रोजेन थेरेपी और फर्टिलिटी थेरेपी की बजाय शकरकंदी का इस्तेमाल किया जाता है। पोटेशियम से भरपूर शकरकंदी हाई ब्लड प्रेशर से बचाती है। बहुत से लोगों में ब्लड प्रेशर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी नपुंसकता का एक बड़ा कारण है।

शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। इसे पकाने के कुछ तरीके, जैसे बेकिंग, रोस्टिंग और फ्राइंग से इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ सकता है, जिससे आपका रक्त शर्करा बढ़ सकता है। अगर आपको टाइप 2 डायबिटीज है, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें। एक्सपर्ट मानते हैं कि शकरकंद के पोषक तत्वों के अधिक लाभ लेने के लिए आपको इसे हमेशा उबालकर खाना चाहिए। इसे सब्जी के रूप में इस्तेमाल करने से बचें।