भारत में 24 घंटे में मिले कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केस 67 हजार के पार

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 23, 2023 02:12 PM2023-04-23T14:12:07+5:302023-04-23T14:16:33+5:30

Next

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 10 हजार 112 नए मामले सामने आए हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ाकर 67,806 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ (4,48,91,989) हो गयी है।

देश में कोविड-19 से 29 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,329 पर पहुंच गई।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है।

देश में अब तक कोविड -19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,92,854 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।