सोते समय दूध के साथ खायें ये चीज खून की कमी और कमजोरी से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: July 30, 2019 07:27 AM2019-07-30T07:27:11+5:302019-07-30T09:26:22+5:30

Next

रोजाना एक गिलास दूध भी आपको कई रोगों से दूर रखकर डॉक्टर की दवा से हमेशा की छुट्टी दिलाता है। दूध में ढेर सारा कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं और रोगों से बचाव करते हैं।

काजू और दूध दोनों में ही आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत का करी करता है और शरीर में खून की कमी को भी दूर करती है।

काजू में पाए जाने वाला फाइबर और विटामिन बी 6 पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को दूर करने का कार्य करता है। यह हमारी आंतों को मजबूत कर पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है जिससे हमें भोजन को पचाने में आसानी होती है।

काजू कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है और यह जल्दी पच जाता है। काजू में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है, तों जिनके शरीर में आयरन की कमी हो उन्हें रोजाना 3 से 4 काजू खाने चाहिए।

काजू विटामिन-बी का खजाना है। भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक एसिड बनना बंद हो जाता है और इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

काजू में कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।