Black Fungus early symptoms: ब्लैक फंगस को कैसे पहचानें, क्या हैं फंगस के शुरुआती लक्षण

By संदीप दाहिमा | Published: June 22, 2021 12:42 PM2021-06-22T12:42:12+5:302021-06-22T12:42:12+5:30

Next

ब्लैक फंगस के सबसे आम लक्षणों में चेहरे का आकार बदलना, काली पपड़ी का बनना, आंशिक पक्षाघात, सूजन, लगातार सिरदर्द और बदतर मामलों में, जबड़े की हड्डी का नुकसान आदि शामिल हैं। हालांकि इलाज करने वाले डॉक्टर कह रहे हैं ब्लैक फंगस के कुछ चेतावनी और संकेत बदल रहे हैं और इनकी अनदेखी की जा रही है। अगर इन लक्षणों की सही समय पर पहचान कर ली जाए, तो सही इलाज में मदद मिल सकती है।

ब्लैक फंगस साइनस पर अटैक करता है जिससे आपको तेज सिरदर्द हो सकता है। इसलिए अगर आप बेवजह सिरदर्द महसूस कर रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

ब्लैक फंगस की वजह से आपके चेहरे के किसी एक तरफ सूजन हो सकती है। इतना ही नहीं आपको काफी दर्द भी महसूस हो सकता है। अगर आपको दांत या मसूड़ों से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और ऐसा हो रहा है, तो सावधान हो जाएं।

अगर पिछले दिनों में आपने अपने नाक के आसपास काले रंग के धब्बे देखे हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। इस तरह के निशान ब्लैक फंगस के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं।

ध्यान रहे कि ब्लैक फंगस सबसे पहले नाक पर हमला करता है जिसकी वजह से आपको नाक से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह अगर आपको महसूस हो कि आपकी नाक बंद हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्लैक फंगस नाक के जरिये मुंह और जबड़े पर भी हमला करता है। कई मरीजों में देखा गया है कि उन्हें अपने चेहरे में सुन्नता का लक्षण महसूस हुआ है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है, तो सावधान हो जाएं।

बेवजह दांतों का ढीला होना, मसूड़ों में सूजन और दर्द होना भी ब्लैक फंगस का लक्षण हो सकता है। अगर आपको कुछ दिनों से बेवजह दांतों में ढीलापन या मसूड़ों में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो सतर्क हो जाएं।