रोजाना पपीता खाने के फायदे : कैंसर से लेकर स्ट्रोक जैसी बीमारियों में होगा बचाव

By संदीप दाहिमा | Published: March 26, 2021 10:24 AM2021-03-26T10:24:45+5:302021-03-26T10:33:34+5:30

Next

पीले रंग का यह फल कैलोरी में कम होने के अलावा फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है और यहां तक कि कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।

यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। यह सूजन, पेट खराब और कब्ज जैसे पाचन विकारों को दूर रखने के लिए भी जाना जाता है।

पपीता विटामिन ए, सी और के का भंडार है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने में मदद करता है।

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको रोजाना सुबह उठकर खाली पेट पपीता खाना चाहिए। फाइबर से भरपूर और कम कैलोरी वाला यह फल आपका पेट फुल रखता है।

पपीते में विटामिन सी, पोटेशियम, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर की मौजूदगी धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करती है जो रक्त प्रवाह को बढ़ावा देती है। यह सर्कुलेशन को बढ़ाकर शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

पपीते में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और विटामिन ई सहित कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इसके सेवन से त्वचा को भी फायदा होता है।

कैंसर से बचाव के लिए पपीते के का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें आइसिथियोनट नाम का एक तत्व पाया जाता है जो कैंसर के इलाज और बचाव में बहुत कारगर हो सकता है।