सर्दियों में फ्लू, गठिया, और हार्ट अटैक जैसे रोगों से बचने के लिए इन 5 चीजों का करें सेवन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 25, 2018 07:51 AM2018-11-25T07:51:37+5:302018-11-25T07:51:37+5:30

Next

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू, अस्थमा और जोड़ों में दर्द जैसे रोगों का खतरा ज्यादा होता है। सर्दियों में वायरस तेजी से फैलता है जिसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। हम आपको इस मौसम में होने वाले 5 बड़ी बीमारियों और उनसे बचने के घरेलू तरीके बता रहे हैं।

फ्लू बच्चों से लेकर, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बड़ों तक सभी को प्रभावित कर सकता है। इससे बचने के लिए आपको फ्लू का टीका लगवाना चाहिए। इससे आप एक साल तक सुरक्षित रह सकते हैं। नींबू में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यही वजह है कि नींबू से फ्लू के वायरस को कम करने में मदद मिलती है। आपको सर्दियों में गर्म नींबू पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप पानी में शहद भी मिल सकते हैं।

एक्जिमा और ड्राई स्किन सर्दियों में आम समस्या है। इससे बचने के लिए आपको नहाने के बाद और सोने से पहले मोश्चोराइजर लगाना चाहिए। इसके अलावा गर्म पानी से नहाने से बचें। इसके बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल त्वचा को मुलायम करने और कपूर त्वचा के दाद और चर्म रोग को ख़त्म करने में मदद करता हैं। थोड़े से नारियल के तेल में कच्चे कपूर को मिलाकर गर्म कर लें। अब इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं।

सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है। ऐसा ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ने से होता है। इससे बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। लाल मिर्च में मौजूद कैल्शियम, जिंक, सेलेनियम, मैग्निशियम विटामिन सी और ए हार्ट अटैक पड़ने पर आपको बचा सकते है। हार्ट अटैक आने पर रोगी को तुरंत पानी में लाल मिर्च घोल कर पीलाएं। इससे वो होश में आ जाएगा और इसके बाद उसे लाल मिर्च का जूस पीलाएं। इससे पेशेंट की जान बच जाएगी।

सर्दियों में यह साम समस्या है। इससे बचने के लिए आपको सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। नारियल का दूध मुंह के अल्सर में दर्द से राहत देता है साथ ही जलन को दूर करता है। उपचार के लिए एक चम्मच नारियल के दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर अल्सर के ऊपर लगाएं। इस उपाय को दिन में तीन से चार बार करें। इसके अलावा नारियल के दूध से कुल्ला करने पर भी आराम मिलता है।

गठिया से पीड़ित लोगों को सर्दियों में जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में आपको मेंटल हेल्थ का भी सामना करना पड़ सकता है। लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है।