Monkeypox: देश में मंकीपॉक्स के 27 मामलों की पुष्टि हुई, पढ़ें पूरी खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 28, 2023 06:56 PM2023-07-28T18:56:02+5:302023-07-28T18:56:02+5:30

Next

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में 24 जुलाई तक मंकीपॉक्स के 27 मामलों की पुष्टि हुई है।

इनमें 15 मामले दिल्ली और 12 केरल से थे।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

बघेल ने बताया, ‘‘देश में 24 जुलाई तक मंकीपॉक्स के 27 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें 15 मामले दिल्ली और 12 केरल से थे।’’