लाइव न्यूज़ :

महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करे ये 8 चीजें, गर्भधारण करने में नहीं होगी परेशानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2018 07:53 IST

Open in App
1 / 9
गर्भाशय महिलाओं के शरीर का एक ऐसा अंग है जिसके स्वास्थ्य के बारे में कभी नहीं सोचतीं। समय आने पर उन्हें इसका महत्व समझ आता है। प्रेगनेंसी कंसीव करने में दिक्कत आने पर महिलाएं गर्भाशय को सवास्थ करने के लिए क्या क्या नहीं करती हैं। महंगे से महंगा इलाज और दवाईयां लेती हैं। लेकिन अगर रोजाना वे अपनी डायट में कुछ चीजें शामिल कर लें तो ऐसे इलाज की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईये जानते हैं उन 8 स्वास्थवर्धक चीजों के बारे में जो महिला के गर्भाशय को स्वस्थ बनाती हैं।
2 / 9
1. फाइबर: बीन्स, सब्जी, फल, आता, जिन चीजों में फाइबर की अधिक से अधिक मात्रा होती है महिलाओं को उन सभी का सेवन करना चाहिए। फाइबर अधिक लेने से शरीर में एस्ट्रोजन नामक तत्व कम बनाता है जो गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
3 / 9
2. सब्जियां: महिलाओं को मौसम के हिसाब से हरा तराह की सब्जी का सेवन करना चाहिए। मौसमी सब्जियों में फाईएस्ट्रोजन नामक तत्व होता है जो एस्ट्रोजन से लड़कर उसे कम करता है। यह महिलाओं में गर्भाशय ट्यूमर के खतरे को कम करता है।
4 / 9
3. फल: मौसमी सब्जियों के अलावा फलों का भी सेवन करें। महिलाओं को विटामिन-सी युक्त फलों का सबसे अधिक सेवन करना चाहिए। विटामिन-सी से बॉडी का एस्ट्रोजन लेवल कंट्रोल में रहता है। इसकी बदौलत जंक फूड खाने की इच्छा कम होती है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा ही है।
5 / 9
4. डेरी प्रोडक्ट्स: गर्भाशय को सेहतमंद बनाए रखने के लिए महिलाओं को दूध से बनी चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इन सभी में विटामिन-डी की उपयुक्त मात्रा होती है। विटामिन-डी गर्भाशय को 'फिब्रोइड' से दूर रखती है। विटामिन-डी बॉडी में कैल्शियम अब्जोर्ब करने में भी मदद करता है।
6 / 9
5. ग्रीन टी: अगर आप रोजाना ग्रीन टी पीती हैं तो यह एक अच्छी आदत है। लेकिन अगर यह आपकी रूटीन में शामिल नहीं है तो आज से ही ग्रीन टी पीना शुरू कर दें। वे महिलाएं जिनके गर्भाशय में फिब्रोइड की मात्रा बढ़ जाए उन्हें लगातार 8 हफ्ते ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। फिब्रोइड की वजह से कंसीव करने में दिक्कत आती है।
7 / 9
6. नींबू: नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो गर्भाशय को स्वस्थ बनाए रखने में बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। नींबू का किसी भी रूप में सेवन करें। खाने की चीजों में डालें या फिर किसी ड्रिंक में डालकर पिएं।
8 / 9
7. हरी चीजें: खाने की हरे रंग की दिखने वाली चीजों का सेवन करने से बॉडी में एल्कलाइन की मात्रा का लेवल मेनटेन रहता है। इनमें ढेर सारे मिनरल्स भी होते हैं। इसके अलावा इनमें मौजूद फोलिक एसिड गर्भाशय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
9 / 9
8. मछली: अगर डायट में नॉन-वेज आइटम शामिल कर सकें तो महिलाओं को मैकरील या सालमन मछली का सेवन करना चाहिए। यह बॉडी में प्रोस्टाग्लैंडिन नामक तत्व को बनने से रोकती है। महिला की बॉडी में प्रोस्टाग्लैंडिन की मात्रा बढ़ जाने से गर्भाशय सिकुड़ जाता है और प्रेगनेंसी में दिक्कत आती है।
टॅग्स :गर्भावस्थाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड