लाइव न्यूज़ :

शादी के लिए नहीं मानी महिला तो मारा चाकू, जानें पूरा मामला

By संदीप दाहिमा | Updated: September 21, 2022 19:31 IST

Open in App
1 / 5
महाराष्ट्र के ठाणे में शादी करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी महिला सहकर्मी को कथित तौर पर चाकू मार दिया।
2 / 5
पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपी योगेश कुमार फरार हो गया है जबकि 27 वर्षीय पीड़ित महिला का उपचार हो रहा है।
3 / 5
शील-दाईघर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सचिन गावड़े ने बुधवार को बताया कि पीड़ित महिला विवाहित है, लेकिन पिछले करीब तीन वर्ष से अपने पति से अलग रह रही है। वह कलंबोली इलाके की एक कंपनी में काम करती है।
4 / 5
उसी कंपनी में काम करने वाले योगेश कुमार ने पहले महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसने मना कर दिया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मंगलवार को उसने उसे मोटरसाइकिल की सवारी पर जाने के लिए आमंत्रित किया और वे उत्तरशिव क्षेत्र की ओर चल पड़े।
5 / 5
रास्ते में योगेश ने मोटरसाइकिल रोक दी और उसे फिर से उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन महिला ने उसे बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। गुस्से में आकर योगेश ने चाकू निकाला और महिला पर कई वार किए। महिला को पेट और चेहरे पर चोटें लगी हैं। वह किसी तरह से ऑटोरिक्शा में बैठकर कलवा सरकारी अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारी के मुताबिक योगेश कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमहत्याPoliceमहाराष्ट्रThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?