लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: बुधवार को डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरा रुपया

By संदीप दाहिमा | Updated: October 18, 2023 17:44 IST

Open in App
1 / 5
रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले दो पैसे गिरकर 83.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और विदेशों में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कमजोर डॉलर से रुपये को समर्थन मिला और इसका नुकसान सीमित रहा।
2 / 5
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में यह 83.23 से 83.27 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.27 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 83.25 पर बंद हुआ था।
3 / 5
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपये में गिरावट आई है।
4 / 5
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 106.20 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 551.07 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ।
5 / 5
एनएसई का निफ्टी भी 140.40 अंक या 0.71 प्रतिशत के नुकसान से 19,671.10 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम