लाइव न्यूज़ :

Milk price: अमूल और मदर डेयरी ने दिया झटका, कल से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 16, 2022 15:15 IST

Open in App
1 / 7
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने अपने गोल्ड, ताजा और शक्ति दूध ब्रांड की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। जीसीएमएमएफ अमूल ब्रांड के तहत अपने डेयरी उत्पादों का विपणन करती है। जीसीएमएमएफ ने मंगलवार को बयान में कहा कि नई कीमतें बुधवार से प्रभावी होंगी।
2 / 7
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। नयी कीमतें बुधवार से लागू होंगी। उत्पादन और अन्य लागत में वृद्धि के कारण मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। मदर डेयरी ने इससे पहले मार्च में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
3 / 7
आणंद-मुख्यालय वाले महासंघ ने कहा, ‘‘जीसीएमएमएफ ने गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र क्षेत्रों, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य बाजारों में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है।’’ बयान में कहा गया है कि अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अब 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड की कीमत 31 रुपये, अमूल ताजा की कीमत 25 रुपये और अमूल शक्ति की कीमत 28 रुपये होगी।
4 / 7
मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार की अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से है और पॉली पैक एवं वेंडिंग मशीनों के माध्यम से प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है। मदर डेयरी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी 17 अगस्त, 2022 से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने के लिए ‘‘बाध्य’’ है।
5 / 7
नई कीमतें सभी दूध के पैक पर लागू होंगी। फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपये और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। गाय के दूध की कीमत बढ़ाकर 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
6 / 7
थोक वेंडेड दूध (टोकन दूध) की कीमत 46 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 48 रुपये कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले पांच माह में कंपनी की लागत में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों से दूध की खरीद की लागत 10-11 प्रतिशत बढ़ गई है।।
7 / 7
इसी तरह, गर्मी मौसम के लंबा खिंचने के कारण मवेशियों के चारे की लागत में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अधिकारी के अनुसार, किसानों से खरीद की लागत में हुई वृद्धि का आंशिक बोझ ही उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। कंपनी बिक्री से होने वाली कमाई का लगभग 75-80 प्रतिशत किसानों से दूध खरीदने पर करती है। 
टॅग्स :अमूल डेयरीमदर डेयरीदिल्लीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां