लाइव न्यूज़ :

बाजार पूंजीकरणः 1.33 लाख करोड़ रुपये घटा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2021 12:30 IST

Open in App
1 / 8
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मे बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,33,433.64 करोड़ रुपये की गिरावट आई।
2 / 8
सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे अधिक नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 34,914.58 करोड़ रुपये घटकर 5,42,292 करोड़ रुपये पर आ गया।
3 / 8
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 30,887.07 करोड़ रुपये घटकर 11,50,331 करोड़ रुपये रह गया। बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 953.58 अंक या 1.95 नीचे आया।
4 / 8
रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 18,764.75 करोड़ रुपये घटकर 12,07,283.32 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 13,755.09 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,50,499.54 करोड़ रुपये रह गई।
5 / 8
भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,270.09 करोड़ रुपये घटकर 2,86,601.44 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 7,967.43 करोड़ रुपये घटकर 5,68,308.25 रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 7,800.58 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,79,671.98 करोड़ रुपये रह गई।
6 / 8
कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,995.06 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,43,907.94 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 3,078.99 घटकर 3,00,268.56 करोड़ रुपये रह गया।
7 / 8
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,412.18 करोड़ रुपये बढ़कर 3,94,315.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
8 / 8
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा। (सभी फाइल फोटो)
टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीशेयर बाजाररिलायंसटाटाTata
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट