लाइव न्यूज़ :

LPG Price Cut: हवाई यात्रा महंगी, होटल और रेस्तरां में भोजन करना सस्ता!, यहां देखें विमान ईंधन और एलपीजी की कीमत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2024 18:02 IST

Open in App
1 / 7
LPG Price Cut: अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के अनुरूप विमान ईंधन की कीमत में सोमवार को 1.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई। हालांकि, होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी (19 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई।
2 / 7
LPG Price Cut: सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,179.37 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 96,148.38 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। इससे पहले एक जून को विमान ईंधन की कीमत में 6.5 प्रतिशत (6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर) की भारी कटौती की गई थी।
3 / 7
LPG Price Cut: मुंबई में एटीएफ की कीमत 88,834.27 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 89,908.30 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई।
4 / 7
LPG Price Cut: राज्य में स्थानीय करों के आधार पर कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 30 रुपये घटाकर 1,646 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी है।
5 / 7
LPG Price Cut: कीमतों में कटौती लगातार चौथी बार की गई है। इससे पहले एक जून को 69 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। एक मई को 19 रुपये प्रति सिलेंडर और एक अप्रैल को 30.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम पर यथावत है।
6 / 7
LPG Price Cut: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को मानक अंतरराष्ट्रीय ईंधन और विदेशी विनिमय दर के औसत मूल्य के आधार पर एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।
7 / 7
LPG Price Cut: पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। मार्च के मध्य में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। 
टॅग्स :एलपीजी गैसमुंबईएयर इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?