लाइव न्यूज़ :

Hero Motocorp Harley Davidson: दीवानों के लिए खुशखबरी, भारतीय बाजार में हाथ मिलाया, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2020 20:36 IST

Open in App
1 / 8
देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प और अमेरिका की बाइक कंपनी हार्ले-डेविडसन ने भारतीय बाजार के लिए गठजोड़ की घोषणा की है।
2 / 8
दोनों कंपनियों ने मंगलवार को संयुक्त बयान में कहा कि वितरण करार के तहत हीरो मोटोकॉर्प हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों की बिक्री करेगी।
3 / 8
इसके अलावा वह ब्रांड-विशिष्ट हार्ले-डेविडसन के डीलरों के नेटवर्क तथा हीरो के मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क के जरिये कलपुर्जों और एक्सेसरीज और अन्य सामान तथा उपकरणों और परिधानों की बिक्री भी करेगी।
4 / 8
बयान में कहा गया है कि लाइसेंसिंग करार के तहत हीरो मोटोकॉर्प हार्ले-डेविडसन ब्रांड नाम से प्रीमियम मोटरसाइकिलों का विकास और बिक्री करेगी।
5 / 8
यह हार्ले-डेविडसन की कारोबार में बदलाव की रणनीति के अनुरूप है। बयान में कहा गया है कि यह व्यवस्था दोनों कंपनियों तथा भारत में यात्रियों की दृष्टि से लाभदायक है। इससे हार्ले-डेविडसन का चर्चित ब्रांड और हीरो मोटोकॉर्प का मजबूत वितरण नेटवर्क और ग्राहक सेवा साथ आएंगे।
6 / 8
यह हार्ले-डेविडसन की कारोबार में बदलाव की रणनीति ‘द रिवायर’ के अनुरूप है। कंपनी ने सितंबर में भारत में अपने कारोबारी मॉडल में बदलाव के लिए इसकी घोषणा की थी। करीब एक दशक पहले कंपनी ने भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री शुरू की थी। इसके तहत कंपनी ने अपने हरियाणा के बावल के विनिर्माण कारखाने को बंद करने और गुरुग्राम के अपने बिक्री कार्यालयों में कटौती की घोषणा की थी। कंपनी ने भारत से बाहर निकलने का फैसला अपनी वैश्विक गतिविधियों के पुनर्गठन के तहत किया था। 
7 / 8
यह हार्ले-डेविडसन की कारोबार में बदलाव की रणनीति ‘द रिवायर’ के अनुरूप है। कंपनी ने सितंबर में भारत में अपने कारोबारी मॉडल में बदलाव के लिए इसकी घोषणा की थी। करीब एक दशक पहले कंपनी ने भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री शुरू की थी।
8 / 8
इस एग्रीमेंट के तहत यह भी तय हुआ है कि हीरो मोटोकॉर्प भारत में हार्ले डेविडसन के ब्रांड नेम से प्रीमियम मोटरसाइकिलें बनाएगी और बेचेगी। दोनों कंपनियों के बीच हुए इस एग्रीमेंट से ना सिर्फ दोनों कंपनियों को फायदा होगा, बल्कि लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा।
टॅग्स :हार्ले डेविडसनहीरो मोटोकॉर्पदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स