लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 15 मार्च 2023 सोने का भाव

By संदीप दाहिमा | Updated: March 15, 2023 20:00 IST

Open in App
1 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
2 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
3 / 5
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।’’
4 / 5
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,891 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 21.61 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा।
5 / 5
गांधी ने कहा कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने के बाद अगली बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना के बीच अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में तेजी रही।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है