लाइव न्यूज़ :

सोना फिर हुआ सस्ता, 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची कीमत

By संदीप दाहिमा | Updated: August 25, 2025 23:16 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के अनुरूप स्टॉकिस्ट की बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये टूटकर 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
2 / 6
शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 150 रुपये टूटकर 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
3 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘डॉलर में तेजी और बॉन्ड प्रतिफल में सुधार के कारण सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’ संघ के अनुसार, इस बीच चांदी की कीमतें 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।
4 / 6
गांधी ने कहा कि शुरुआती बेरोजगारी दावों और पीसीई मुद्रास्फीति सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े महत्वपूर्ण होंगे। व्यापारियों का मानना ​​है कि ये सभी आंकड़े इस सप्ताह सर्राफा कीमतों को प्रभावित करेंगे। वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,363.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
5 / 6
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस एवं मुद्रा प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘सोने में सोमवार को गिरावट देखी जा रही है और अगर अमेरिकी रोजगार बाजार कमजोर होता है, तो ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ने के साथ इसके सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है।’’
6 / 6
हाजिर चांदी भी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह जैक्सन हॉल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की नरम रुख वाली टिप्पणियों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से उछाल आया। पावेल ने संकेत दिया कि केंद्रीय बैंक दिसंबर के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।’’ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी एफओएमसी बैठक 16-17 सितंबर को होने वाली है।
टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत