लाइव न्यूज़ :

Bank Holidays: आज से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ATM से निकाल लें पैसा, यहां कीजिए चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2021 18:10 IST

Open in App
1 / 6
अगर आपके पास बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस महीने कुल 12 छुट्टियां होंगी।
2 / 6
इसलिए बाहर निकलने से पहले यह जान लें कि इस महीने बैंक कब बंद रहेंगे। एक तरफ जहां बैंक कर्मचारी सितंबर महीने में 12 छुट्टियों तक का लुत्फ उठा सकेंगे, वहीं दूसरी तरफ बैंक से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
3 / 6
बुधवार से लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं किन राज्यों में इस महीने कब बैंक बंद हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक सितंबर में बैंकों में कुल 7 छुट्टियां हैं। लेकिन देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग छुट्टियां होती हैं।
4 / 6
कुछ राज्य में विशेष अवकाश भी हैं। इसके अलावा बैंकों को सितंबर में कुल 6 वीकली ऑफ भी मिलेंगे। लेकिन इसके बाद भी छुट्टियों की कुल संख्या 12 है क्योंकि साप्ताहिक अवकाश बैंक अवकाश के दिन पड़ रहा है। इसलिए बैंक जाने से पहले इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें।
5 / 6
सितंबर में बैंक अवकाश की पूरी सूचीः  5 सितंबर - रविवार। 8 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी), 9 सितंबर - तीज हरतालिका (गंगटोक), 10 सितंबर - गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत (अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलोर, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद , मुंबई, नागपुर, पणजी)।
6 / 6
11 सितंबर - महीने का दूसरा शनिवार / गणेश चतुर्थी (पणजी) का दूसरा दिन 12 सितंबर - रविवार। 17 सितंबर - कर्म पूजा (रांची), 19 सितंबर - रविवार। 20 सितंबर - इंद्रजात्रा (गंगटोक), 21 सितंबर - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम), 25 सितंबर - महीने का चौथा शनिवार 26 सितंबर - रविवार।  हालांकि इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का कामकाज प्रभावित नहीं होगा। इसका मतलब है कि ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वे हमेशा की तरह फंड आदि ट्रांसफर कर सकेंगे।
टॅग्स :Bankकेरलभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)स्टेट बैंक ऑफ इंडियाKeralaRBIState bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?