यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी इंडस्ट्री By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: April 20, 2023 1:16 PMOpen in App1 / 6फिल्ममेकर व प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की मां और यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का गुरुवार सुबह को निधन हो गया। 74 की उम्र में पामेला ने अपनी आखिरी सांस ली। (फोटो: ट्विटर)2 / 6पामेला चोपड़ा की बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब थी और वो लीलावती अस्पताल में थीं और बीते 15 दिनों से वो वेंटीलेटर पर थीं। (फोटो: ट्विटर)3 / 6पामेला चोपड़ा के निधन की खबर सामने आने के बाद सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। (फोटो: ट्विटर)4 / 6गीतकार जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज श्री यश चोपड़ा की अर्धांगिनी पामेला जी का निधन हो गया है। वह एक महान महिला थीं। बुद्धिमान, शिक्षित, गर्म और मजाकिया। मेरे जैसे लोग जिन्होंने यश जी के साथ मिलकर काम किया है, वे उनकी पटकथा और संगीत में उनके योगदान के बारे में जानते हैं। वह एक असाधारण व्यक्ति थीं।' (फोटो: ट्विटर)5 / 6बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर रहे यश चोपड़ का निधन 21 अक्टूबर 2012 को हो गया था। वहीं अब करीब 13 साल बाद पामेला ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। (फोटो: ट्विटर)6 / 6बात दे कि, पामेला को आखिरी बार डॉक्यूमेंट्री 'द रोमैंटिक्स' में देखा गया था जहाँ उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी यात्रा के बारे में बात की थी। (फोटो: ट्विटर) और पढ़ें Subscribe to Notifications