फिल्म 'एनिमल' फेम मनजोत सिंह ने सुसाइड करती लड़की की बचाई जान, देखें फोटो

By संदीप दाहिमा | Published: January 6, 2024 12:22 PM2024-01-06T12:22:50+5:302024-01-06T12:22:50+5:30

Next

फिल्म एनिमल फेम मनजोत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में मनजोत सिंह एक लड़की की जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में मनजोत सिंह आत्महत्या करने जा रही एक लड़की को पीछे से जाकर पकड़ लेते हैं और बिलडिंग से गिरने से बचा लेते हैं।

खबरों के हिसाब से मनजोत सिंह का ये वीडियो 5 साल पुराना बताया जा रहा है, फिल्म एनिमल में मनजोत सिंह ने रणबीर कपूर के चचेरे भाई का रोल निभाया था।

सोशल मीडिया पर मनजोत सिंह के इस काम के लिए लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, उनके इस वीडियो पर खूब लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी, फिल्म में बॉबी देओल और रणबीर कपूर के फाइट सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।