DID लिटिल मास्टर-4 के मंच पर टाइगर और दिशा ने किया फिल्म का प्रमोशन, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 19, 2018 11:21 AM2018-03-19T11:21:47+5:302018-03-19T11:21:47+5:30

Next

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपनी फिल्म बागी 2 का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने DID लिटिल मास्टर-4 के मंच पर भी खूब मस्ती की है।

सिर्फ इसी शो पर नहीं दोनों अलग-अलग टीवी शो पर नजर आ रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज हो रही है।

आज ही इस फिल्म का गाना 'एक दो दिन' रिलीज हुआ है।

बता दें इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस आइटम नंबर करती हुई नजर आ रही हैं।

दिशा और टाइगर ने इस शो के मंच पर बच्चों के साथ जमकर डांस और मस्ती की।

इस बार इस सीजन 4 की जज चित्रांगदा सिंह हैं और इस लुक में चित्रांगदा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।