Pics: आज सुहानी हुईं 18 की, इन तस्वीरों से झलकती है पापा शाहरुख खान से स्पेशल बॉन्डिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 22, 2018 04:55 PM2018-05-22T16:55:46+5:302018-05-22T16:59:53+5:30

Next

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आज अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं।

सुहाना जल्‍द ही अपने पहले प्रोजेक्‍ट के तौर पर एक मैगजीन के लिए शूट करने जा रही है।

वो अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। यही कारण है कि वो हमेशा हेल्दी और फिट नजर आती हैं।

भला उनके जैसा फिगर पाने का किस लड़की का सपना नहीं होगा।

लेकिन इसके लिए बेहतर डाइट और फिजिकल एक्टिविटी में शामिल होना बहुत जरूरी है।

सुहाना को स्पोर्ट्स बहुत ज्यादा पसंद है। उनके फिटनेस रूटीन में स्विमिंग भी शामिल है।

इसके अलावा वो एक हफ्ते में तीन दिन योग करती हैं। इससे उन्हें दिमाग और शरीर को शांत रखने और हेमशा तरोताजा रहने में मदद मिलती है।

हालांकि फिटनेस एक्सपर्ट्स इस उम्र में लोगों को जिम जाने की बजाय स्पोर्ट्स एक्टिविटी में ज्यादा हिस्सा लेने की सलाह देते हैं।

इसके बजाय फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करने की सलाह देते हैं। वैसे सुहाना जिम जाती हैं और लाइट बॉडी वेट एक्सरसाइज करती हैं।

इस उम्र में सभी चीजों का सेवन करना चाहिए। सुहाना के नाश्ते में अंडे, ब्रेड टोस्ट और दूध शामिल होता है।

वो लंच में सैंडविच और जूस पीना पसंद करती हैं।

डिनर में उन्हें हल्का घर का बना खाना पसंद है जिसमें दाल, सब्जी, चिकन, फिश और उनकी पसंद की अन्य चीजें शामिल होती हैं।

इसमें कोई शक नहीं है कि इस उम्र में सुहाना जैसा फिगर पाने के आपको भी मेहनत करनी होगी।

आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में लोग में अपने शरीर का उस तरह से ध्यान नहीं रख पाते जिस तरीके से रखना चाहिए।