साउथ के सुपरस्टार धनुष की अगली फिल्म 'सर' दो दिसंबर को होगी रिलीज

By संदीप दाहिमा | Published: September 19, 2022 03:45 PM2022-09-19T15:45:36+5:302022-09-19T15:50:38+5:30

Next

धनुष अभिनीत फिल्म 'सर' इस साल दो दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (फोटो इंस्टाग्राम)

फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिल्म की शूटिंग तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में एकसाथ की जा रही है। (फोटो इंस्टाग्राम)

निर्माण कंपनी 'सितारा एंटरटेनमेंट्स' ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ तारीख याद रखें। ‘सर’ दो दिसंबर 2022 से पढ़ाने आ रहे हैं।’’ (फोटो इंस्टाग्राम)

फिल्म में अभिनेत्री संयुक्ता मेनन भी नजर आएंगी। (फोटो इंस्टाग्राम)

दर्शकों के बीच अभिनेता धनुष की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है और फैंस को उनकी आने वाली फिल्म सर का बेसब्री से इंतजार है। (फोटो इंस्टाग्राम)