बर्थडे स्पेशल: 38 साल की हुईं ऋचा शर्मा, 8 साल की उम्र में जागरण में गाया था पहला गाना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 29, 2018 09:31 AM2018-08-29T09:31:17+5:302018-08-29T09:31:17+5:30

Next

ऋचा शर्मा की आवाज का जादू को पहले से ही उनके फैंस भी मशहूर है, लेकिन आज हम आपको उनके जन्मदिन पर ऋचा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बतानें जा रहे हैं।

सबसे पहले बता दूँ कि ऋचा शर्मा का जन्मदिन आज ही के दिन यानि 29 अगस्त 1980 में हुआ था।

बचपन से ही ऋचा को गाने का शौक और उन्होंने पहली बार 8 साल की उम्र में जागरण में गाना गया था।

बता दें जागरण में गाने के लिए उन्हें पहली बार 11 रुपये मिले थे, जिन्हें ऋचा ने आज भी संभाल कर रखे हुए हैं।

ऋचा बॉलीवुड में अब तक कई बड़े बड़े स्टार्स की फिल्मों में प्लेबैक सिंगर रह चुकी हैं।

ऋचा ने 1996 में सलमा पे दिल आ गया फिल्म में गाने का मौका मिला था, इसके बाद ऋचा को कई फिल्मों से गाने के लिए ऑफर भी आने लगे।

ऋचा ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में 'जग सूना सूना लागे', जन्नत फिल्म में 'लंबी जुदाई', साथिया फिल्म में 'छलका-छलका' और धन धना धन गोल में 'बिल्लो रानी' जैसे कई खूबसूरत गाने गाये हैं।

ऋचा के पिता एक मंदिर के पुजारी थे और ऋचा ने ज्यादातर संगीत का ज्ञान अपने पिता से लिया था।