शाहिद कपूर ने शुरू किया फिल्म 'कबीर सिंह' का प्रमोशन, सोशल मीडिया में स्टाइलिश पिक्स शेयर कर दी जानकारी

By ललित कुमार | Published: May 9, 2019 03:10 PM2019-05-09T15:10:18+5:302019-05-09T15:10:18+5:30

Next

शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' का प्रमोशन शुरू कर दिया है, इस बात की जानकर शाहिद कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरों को शेयर करते हुए दी है।

शाहिद की इस फिल्म 'कबीर सिंह' का टीज़र अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ किया गया है।

इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

हाल ही में शाहिद की इस फिल्म का नया पोस्टर भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

शाहिद की यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

यह फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रिमेक है।

इस फिल्म से पहले शाहिद पिछले साल फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे।

शाहिद के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे।