लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

By संदीप दाहिमा | Updated: December 27, 2025 15:19 IST

Open in App
1 / 7
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं, और इस खास मौके पर पूरा बॉलीवुड जश्न के रंग में डूबा नजर आ रहा है। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
2 / 7
भाईजान के जन्मदिन पर फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारों ने भी सोशल मीडिया पर प्यार और सम्मान की बरसात कर दी है। (फोटो क्रेडिट: X)
3 / 7
अजय देवगन, सुनील शेट्टी, शत्रुघ्न सिन्हा, जोया अख्तर, शिल्पा शेट्टी, सुभाष घई समेत कई सेलेब्स ने सलमान को खास अंदाज़ में बधाई दी। हर पोस्ट में भाईजान के लिए मोहब्बत, दोस्ती और इज़्ज़त साफ झलकती रही। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
4 / 7
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सबका भाई, सबकी जान… एक और दमदार साल के नाम! जन्मदिन मुबारक हो @BeingSalmanKhan।” (फोटो क्रेडिट: X)
5 / 7
सलमान खान के भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा, जो दशकों से उनके साथ साये की तरह जुड़े हुए हैं, उन्होंने भी इस मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल छू लिया। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
6 / 7
वहीं ‘क्योंकि’ में सलमान के साथ नजर आ चुके सुनील शेट्टी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर दोनों की ब्लैक सूट वाली तस्वीर साझा की और लिखा, “वो इंसान जिसका दिल उसकी स्टारडम से भी बड़ा है… जन्मदिन मुबारक हो भाई। आपकी दरियादिली हर स्पॉटलाइट से ज्यादा चमकती रहे। हमेशा प्यार, हमेशा सम्मान।” (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
7 / 7
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 27 दिसंबर को सलमान खान ने अपने जीवन के 60 सुनहरे साल पूरे कर लिए हैं। उम्र भले बढ़ रही हो, लेकिन भाईजान का स्वैग, स्टारडम और दिलों पर राज करने का अंदाज़ आज भी उतना ही ज़बरदस्त है। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
टॅग्स :सलमान खान बर्थडे स्पेशलसलमान खानअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?