रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

By संदीप दाहिमा | Published: October 21, 2018 04:40 PM2018-10-21T16:40:31+5:302018-10-21T16:40:31+5:30

Next

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे जोरों पर हैं।

पहली बार दोनों सितारों ने अपनी शादी पर आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है।

दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर शादी का ऐलान कर दिया है।

रविवार को शाम करीब 4 बजे दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक शादी के कार्ड की तस्वीर पोस्ट की।

दीपिका ने सरेआम ऐलान किया है कि इसी साल 14 और 15 नवंबर को वो रणवीर सिंह के साथ 7 रिश्तों में बंधेंगी।

ये खूबसूरत जोड़ी अगले महीने दीवाली के बाद (14 नवंबर) शादी के बंधन में बंधने जा रही।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर और दीपिका के शादी समारोह में कुल चार ग्रैंड फंक्शन होंगे इसमें रिसेप्शन सहित और भी कई फंक्शन होंगे।

इसमें परिवार के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।