प्रियंका चोपड़ा को मिला यूनिसेफ का 'मानवतावादी पुरस्कार', देखें तस्वीरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 6, 2019 09:39 AM2019-12-06T09:39:14+5:302019-12-06T09:39:14+5:30

Next

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी।

अभिनेत्री ने यहां स्नोफ्लेक बॉल में पुरस्कार ग्रहण किया

प्रियंका ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, समाज सेवा अब कोई विकल्प नहीं रह गया है।

दिग्गज फैशन डिजाइनर डायेन वॉन फॉस्टनबर्ग ने 37 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका को यह पुरस्कार सौंपा।

एक दशक से अधिक समय तक यूनिसेफ की सद्भावना दूत रहीं प्रियंका ने संगठन के साथ अपनी यात्रा के बारे में भी जिक्र किया।

प्रियंका ने कहा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों और अन्य बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम करने लगी

इस दौरान एक्ट्रेस रेड ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं