पति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

By संदीप दाहिमा | Updated: December 15, 2025 13:49 IST2025-12-15T13:45:26+5:302025-12-15T13:49:34+5:30

Next

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ बिताए गए खास पलों को भी फैंस के साथ साझा किया।

इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “कुछ यूं ही कैद किए गए पल… घर पर रहना सुकून देता है।” गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी शादी की सातवीं सालगिरह सेलिब्रेट की।

इस मौके पर निक जोनस ने भी सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका को अपनी “ड्रीम गर्ल” बताया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह मंदाकिनी का अहम किरदार निभा रही हैं। हाल ही में वह इस फिल्म के लॉन्च इवेंट के लिए भारत आई थीं, जहां उनका देसी अवतार काफी चर्चा में रहा।