PHOTOS: पूजा हेगड़े और प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का पोस्टर हुआ रिलीज, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: October 14, 2020 10:58 AM2020-10-14T10:58:21+5:302020-10-14T10:58:21+5:30

Next

प्रभास की अपकमिंग फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में एक्टर को फिल्म 'राधे श्याम' में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं, अब फिल्म में पूजा हेगड़े के लुक को पेश कर दिया गया है।

पूजा हेगड़े एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में पहली बार नजर आने वाली हैं।

उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज (13 अक्टूबर) पूजा के बर्थडे पर सामने आया है, जिसे खुद प्रभास ने शेयर किया है।

फिल्म में पूजा प्रेरणा नाम की लड़की के रोल में नजर आएंगी। प्रभास ने फैंस को पूजा के लुक के साथ सरप्राइज दिया है।

प्रभास ने पूजा का फर्स्ट लुक जारी करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रभास ने इस पोस्टर के साथ लिखा, 'हमारी प्रेरणा पूजा हेगड़े को जन्मदिन की बधाई।' फैंस को अब प्रभास के लुक का बेसब्री से इंतजार है।

इस फोटो में पूजा ऑलिव ग्रीन कलर की ड्रेस के ऊपर फ्लोरल ओवरकोट पहने दिख रही हैं और सिर पर स्कार्फ बाधे मुस्कुराती नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।