पछताओगे: विक्की कौशल और नोरा फतेही ने एन्जॉय की वीडियो सॉन्ग की सक्सेस, देखें Pics

By ललित कुमार | Published: August 28, 2019 09:37 AM2019-08-28T09:37:21+5:302019-08-28T09:37:21+5:30

Next

नेशनल अवॉर्ड विनर बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही हाल में मुंबई के हार्ड रॉक कैफे में अपने इस वीडियो सॉन्ग की सक्सेस एन्जॉय करने पहुंचे।

इस खास मौके पर विक्की और नोरा के साथ टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार भी मौजूद रहे।

विक्की और नोरा ने स्टेज पर अपने हॉट मूव्स का तड़का भी लगाया।

इस गाने में फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने गया है और इस गाने के बोल जानी ने लिखे हैं, गाने का म्यूजिक बी प्राक ने दिया है।

विक्की कौशल पहली बार किसी वीडियो सॉन्ग में नजर आए हैं, उनके यह अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आया है।

हाल ही में नोरा 'साकी साकी' गाने में नजर आईं थी, यह गाना जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' में फिल्माया गया है।

विक्की कौशल और नोरा फतेही का यह गाना 23 अगस्त को रिलीज़ किया गया था।