लाइव न्यूज़ :

नुसरत भरूचा को फिल्म की शूटिंग के दौरान कंडोम को लेकर महसूस की सामाजिक वर्जना

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: June 8, 2022 20:30 IST

Open in App
1 / 7
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' 10 जून को रिलीज हो रही है। जिसमे वो कंडोम बेचती हुई नजर आएंगी।
2 / 7
भरूचा ने अपनी अगली फिल्म ‘‘जनहित में जारी’’ में कंडोम विक्रेता का किरदार निभाया है। छोटे शहर के सामाजिक हालात को मजाकिया अंदाज में पेश करने वाली यह फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में लगने वाली है।
3 / 7
नुसरत ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुंबई में पली-बढ़ी हूं और वहां कंडोम को लेकर किसी भी बात से मुझे कभी कोई हिचक महसूस नहीं हुई क्योंकि गर्भनिरोध के इस साधन को लेकर मेरे परिवार और दोस्तों के बीच हमेशा बहुत सामान्य तौर पर बातचीत की जाती है।’’
4 / 7
नुसरत भरूचा ने आगे कहा, ‘‘…लेकिन जब मैंने चंदेरी की गलियों में फिल्म की शूटिंग के दौरान वहां के स्थानीय मर्दों के सामने कंडोम शब्द बोला, तो मुझे उनकी प्रतिक्रिया देखकर लगा कि इस विषय में समाज में अब भी झिझक और वर्जना है जिसे तोड़ा जाना बाकी है।’’
5 / 7
भरूचा ने कहा कि कंडोम के विज्ञापनों को इस तरह पेश किया जाता है कि दर्शकों के दिमाग में सबसे पहले सेक्स का ख्याल आता है जिससे समाज में गर्भनिरोध के इस साधन को लेकर शर्म, हिचकिचाहट और मजाक का भाव पैदा होता है।
6 / 7
37 वर्षीय अभिनेत्री ने पूछा, ‘‘क्या हम विज्ञापनों में कंडोम को अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के साधन के रूप में पेश नहीं कर सकते?'
7 / 7
नुसरत भरूचा 'जय संतोषी मां' (2006), 'लव, सेक्स और धोखा' (2010), 'प्यार का पंचनामा' (2011) और 'सोनू के टीटू की स्वीटी ' (2018) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं है
टॅग्स :नुसरत भरूचाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस